सुपौल: सुपौल में आधुनिक मुक्तिधाम की सौगात, निशुल्क विद्युत शवदाह सेवा शुरू
Supaul, Supaul | Jul 9, 2026 सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव की पहल पर शहरवासियों को आधुनिक मुक्तिधाम की बड़ी सौगात मिली है। यहां अत्याधुनिक विद्युत शवदाह गृह का संचालन शुरू कर दिया गया है, जहां निशुल्क दाह संस्कार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे विशेष रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।