फारबिसगंज: ईद और रामनवमी पर्व को लेकर फारबिसगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित.
ईद और रामनवमी पर्व को लेकर फारबिसगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में फारबिसगंज एसडीओ, डीएसपी समेत बड़ी संख्या में आधिकारी मौजूद थे. ईद और रामनवमी पर्व शांति पूर्वक मनाया जाएगा इस को लेकर सभी जगहों पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे.