कोरबा जिले में धान खरीदी में अव्यवस्था एक बार फिर गंभीर परिणाम लेकर सामने आई है। धान नहीं बिकने और टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने आत्महत्या की नीयत से जहर का सेवन कर लिया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है पीड़ित किसान की पहचान सुमेर सिंह, निवासी ग्राम पुटा, हरदीबाजार के रूप में हुई है।