टेहरोली: कुकरगांव घाट पर पोकलैंड मशीनों से बालू निकलने से बिगड़ रहा नदी का प्राकृतिक स्वरूप, जिम्मेदार बेखबर
तहसील टहरौली क्षेत्र के कुकरगांव घाट से बालू को अवैध तरीके से पोकलैंड मशीनों की सहायता से निकाले जाने का वीडियो आज मंगलवार को समय 2 बजे किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए जो खूब वायरल हो रहे हैं आखिर इस तरह से मशीनों से बेतवा नदी का सीना चीर बालू निकाली जाएगी तो नदी का प्राकृतिक एवं भौगोलिक स्वरूप बदल जाएगा