विदिशा नगर: विदिशा एसपी कार्यालय पहुंचे परिवार का आरोप: पुरानी रंजिश में मारपीट का झूठा केस दर्ज कराया
करारिया सतपाड़ा निवासी परवेज खान अपने परिवार के साथ मंगलवार दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। परिवार का आरोप है कि वर्ष 2024 से गांव के फारूक खान से उनका विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उनका कहना है कि हाल ही में फारूक खान बाइक से गिरकर घायल हुए।