गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्र में 21, 22 दिसंबर 2025 की रात पुलिस टीमों ने कांबिंग गस्त की। 22 दिसंबर को एसपी ने कहा, तलाश और चेकिंग में लंबे समय से फरार गुंडा बदमाश हिस्ट्री शीटर जिला बदर अपराधी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी इनामी आरोपी सहित 122 वारंटी पकड़े गए। जिनमें 49 स्थाई और 73 गिरफ्तारी वारंटी शामिल है।