सलोन: सलोन कस्बे से ऊंचाहार जाने वाले मार्ग पर मां और बेटे सड़क हादसे के शिकार, जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज
27:4:2026 को 1:00 दोपहर के करीब सलोन कस्बे से ऊंचाहार जाने वाले मार्ग पर हरीश कुमार व दुर्पत निवासी बाघौला मांगलिक कार्य में शामिल होने जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार माँ और बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रायबरेली इलाज हेतु भेजा।