तिलौथू: डेहरी-तिलौथू एनएच-119 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक हुए घायल
डेहरी-तिलौथू एनएच-119 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल। शुक्रवार की शाम डेहरी-तिलौथू एनएच-119 मुख्य मार्ग पर विक्रम बिगहा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक बाराडीह तथा दूसरी सरैया की थी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।