सिमडेगा: सिमडेगा में जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव का आगमन
सिमडेगा:- शनिवार को दोपहर 12:30 बजे जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृज नंदन प्रसाद का सिमडेगा आगमन हुआ। उनके आगमन पर उपायुक्त कंचन सिंह, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।