पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी निलेश सुमन उम्र 38 वर्ष निवासी मलयाना मोहल्ला हाटका पूरा चंदेरी ने बताया कि 23 जनवरी की मध्य रात्रि करीबन 11:45 बजे अज्ञात चोरों ने पिछोर रोड स्थित मेरी दुकान के ताले तोड़े और रात के अंधेरे में करीबन 70000 रुपए का सामान चुरा ले गए