बहराइच: बारा गुन्नू चौराहे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के बारा गुन्नू चौराहे के पास बाइक सवार व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया था। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस सब आगे की जांच में जुट गई है।