अमरोहा: गांव रायपुर खुर्द में लेआउट निरस्त होने के बाद भी हो रहा निर्माण कार्य, पीड़ित ने डीएम से की शिकायत
Amroha, Amroha | Apr 18, 2024 अमरोहा-जोया मार्ग पर गांव रायपुर खुर्द में भूमि पर लेआउट निरस्त होने के बावजूद दबंग निर्माण करवा रहे हैं। पीड़ित ताहिर हुसैन और मजाहिर हुसैन की एक हेक्टेयर से अधिक भूमि थी, जिसमें से वे ज्यादातर बेच चुके हैं। उन्होंने कहा कि पास की जमीन वाले उनकी जमीन से जबरन रास्ता निकाल रहे हैं। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।