पीलीभीत: रुरिया से दुधिया खुर्द जाने वाले मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत जनपद के गांव रुरिया से दुधिया खुर्द जाने वाला मार्ग काफी जर्जर हालत में जिसपर काफी भी हादसा हो सकता है। शिकायतों के बाद भी जनप्रतिनिधि मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसी को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने सोमवार को तहसील परिसर में पहुचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। राष्ट्रीय सचिव अफरोज आलम ने बताया स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा है।