औरैया: दिबियापुर रोड पर स्थित करोड़ों की भूमि पर नेताओं की नजर, बुजुर्ग महिला ने लगाया अवैध कब्जा करने का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के मदार दरवाजा निवासी माया देवी ने कोतवाली में बुधवार की रात करीब 11 बजे प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी एक भूमि गाटा संख्या 210 व 211 दिबियापुर रोड पर भारतीय विद्यालय के सामने है। जिस पर कुछ नेताओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। आरोप लगाया की करीब 4 साल पहले उसके पुत्र को इन्ही लोगों द्वारा गायब कर दिया गया था।