बेरमो: बेरमो में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत
Bermo, Bokaro | May 27, 2026 बेरमो क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और तीखी लू की मार झेल रहे बेरमो वासियों के लिए आज बुधवार को मौसम राहत की सौगात लेकर आया। समय लगभग 3 बजे क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदला और ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस झमाझम बारिश से पूरे कोयलांचल के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।