परबत्ता थाना पुलिस ने गरैया स्थित वैभव पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर 141.14 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गरैया निवासी सुलेखा देवी, पति उमेश भगत के रूप में हुई है। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 95/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।