पुनासा: ब्रह्मपुरी घाट हादसा: दूसरे दिन भी सर्चिंग टीम को नहीं मिली सफलता, गुरुवार सुबह छात्र डूबा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Punasa, Khandwa | May 30, 2026 तीर्थनगरी में नर्मदा के ब्रह्मपुरी घाट पर गुरुवार सुबह डूबे 17 वर्षीय छात्र जयवर्धन टोपले को सचिंग टीम दूसरे दिन भी खोज नहीं सकी है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने लगातार सचिंग अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली थी। इधर घाट किनारे बैठे परिजन का बेटे के इंतजार में रो-रोकर बुरा हाल है।