खनियाधाना: खनियांधाना के प्रेमी जोड़े ने आर्य समाज संस्कृति संस्थान ग्वालियर में की शादी, युवती बोली- घर वाले मेरे लिए मर चुके हैं
खनियाधाना तहसील के प्रेमी जोड़े ने ग्वालियर आर्य समाज संस्कृति संस्थान में जाकर शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों युवक युवती ने वीडियो जारी कर शादी की सूचना दी है. जानकारी के अनुसार नैना साहू पुत्री बल्लू साहू उम्र 20 साल ने बताया कि मैं अपनी मर्जी से घर से भागी हूं और घर वाले मेरे लिए मर चुके हैं और मैं घर वालों के लिए मर चुकी हूं ।