शाजापुर: सिहोदा में 'विधायक कप 2026' टेनिस बॉल क्रिकेट सीजन-2 का भव्य आगाज, पहले मैच में शाजापुर ने कनसिया को हराया
शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत सिहोदा में मंगलवार को ‘विधायक कप 2026’ टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अरुण भीमावत मौजूद रहे। इस दौरान मक्सी मंडल के मंडल महामंत्री नानू पांडे, भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अशोक पाटीदार एवं ग्राम पंचायत सिहोदा के सरपंच अशोक जाट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ll