मरौना प्रखण्ड मुख्यालय बेलही जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है.सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे दैनिक आवागमन करने वाले लोगों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विभागीय स्तर पर अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है