सबलगढ़: शहर के NH-552 पर नाले के पानी से जलभराव, सिविल अस्पताल के सामने मरीज और राहगीर परेशान
सबलगढ़ में NH-552 पर सिविल अस्पताल के सामने पिछले तीन दिनों से नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 और 11 के बीच स्थित यह मुख्य मार्ग बिना बारिश के ही एक फीट तक पानी में डूबा हुआ है इसके कारण अस्पताल आने वाले मरीजों और दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।