केकड़ी: हींगतड़ा के पास छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों से भरा टेम्पो पलटा, मौके पर मची चीख-पुकार
Kekri, Ajmer | Apr 20, 2026 केकड़ी के हींगतड़ा रास्ते पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत बच्चों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटने से बड़ा हादसा हो गया।टेम्पो में करीब 15 छात्र-छात्राएं सवार थे,जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आई है।सभी घायलों को उपचार के लिए केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।शिक्षा विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे।