भिंड नगर: करैरा मे अधिवक्ता की हत्या के विरोध मे भिंड के वकीलों का प्रदर्शन,अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने डीएम को दिया ज्ञापन
भिंड। शिवपुरी के करैरा मे अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में भिंड जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।