कैराना: मामौर गांव में दहेज को लेकर महिला की हत्या करने के आरोप में पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 31, 2024 गांव मामौर निवासी खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के उपरांत मायके पक्ष के लोग शव को अपने साथ ले गए थे। मामले में बागपत जिले के गांव हरचंदपुर निवासी इस्तकार ने स्थानीय कोतवाली में दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।