कैराना: नगर में कांवड़ियों के लिए की गई वन-वे व्यवस्था, कई सड़कों पर बैरिकेडिंग कर आमजन का आवागमन किया गया बंद
Kairana, Shamli | Jul 31, 2024 हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा आदि के शिवभक्त कांवड़िये नगर से होकर अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। मुख्य मार्ग पर डिवाइडर के कटों पर पहले ही बैरिकेडिंग कराकर बंद करा दिया गया था। अब डाक कांवड़ियों का आवागमन भी हो रहा है, इसलिए नगर में वन—वे व्यवस्था की गई है। कई सड़कों पर भी बैरिकेडिंग कर आमजन का आवागमन बंद कर दिया गया है।