कैराना: नगर में महिला को भद्दे इशारे करने से मना करने पर घर में घुसकर हमला, चार आरोपियों पर कैराना कोतवाली में केस दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 31, 2024 कैराना नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पड़ोस के नदीम और सुहैल अपने मकान की छत पर चढ़कर उसकी भाभी की ओर भद्दे इशारे करते हैं। कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसी को लेकर दोनों आरोपियों ने दो अन्य के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला किया।