कैराना: ब्रिज के निकट यमुना नदी पर पक्का घाट बनवाने की मांग, डीएम को भेजा गया पत्र
Kairana, Shamli | Jul 31, 2024 निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी के नेतृत्व में बुधवार को डाकघर से डीएम को पत्र भेजा गया। उन्होंने बताया कि यमुना पर पक्का घाट न होने से श्रद्धालु परेशान होते हैं और हादसे की आशंका रहती है। कई बार पत्र दिए गए, लेकिन अभी तक घाट नहीं बन सका। उन्होंने पक्का घाट बनवाने की मांग की है।