कैराना: मोहल्ला पीरजादगान में कांग्रेसियों ने भाजपा नेता का फूंका पुतला, राहुल गांधी की जाति पूछने पर जताया आक्रोश
Kairana, Shamli | Jul 31, 2024 बुधवार को कांग्रेस के जिला महासचिव शमशीर खान के मोहल्ला पीरजादगान में स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष अख्लाक प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से जाति पूछकर अपमान किया है। उन्होंने भाजपा नेता का पुतला दहन किया।