बनमनखी: कुशाहा के समीप एनएच-231 पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल
सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशाहा के समीप एनएच-231 पर एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने पीछे से बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार महिला, पुरुष और बच्चा सड़क किनारे जा गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो चुका