गनोड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चंदूजी का गढ़ा मण्डल के सकल हिन्दू समाज के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त मंगलवार दोपहर 12 बजे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें 456 मातृशक्ति व 324 पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सोमनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। मुख्यवक्ता जसवंत खत्री रहे।