श्रीडूंगरगढ़: रीडी गांव में पेयजल संकट पर फिर भड़का आक्रोश, ग्रामीण दोबारा चढ़े पानी की टंकी पर
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के रीड़ी गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से सोमवार सुबह एक बार फिर बड़ी संख्या में युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्रामीण पिछले कई दिनों से पेयजल संकट से परेशान हैं। रविवार को भी गांव के युवा पानी की टंकी पर चढ़कर प्र