जुलाना: जुलाना के बिजली निगम कार्यालय में बिजली किल्लत को लेकर पहुंचे 5 गांवों के किसान
Julana, Jind | Jan 23, 2024 जुलानाः कस्बे के बिजली निगम कार्यालय में बिजली किल्लत को लेकर 5 गांवों के किसान पहुंचे। किसानों ने नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। जुलाना, लजवाना कलां, हथवाला, किलाजफरगढ़ और बुढ़ा खेड़ा गांव के किसान रामकुमार, सत्यवान, सतीश, अनिल आदि ने बताया कि खेतों में बिजली सप्लाई नही आने से उनकी गेंहू की फसल सुखने की कगार पर है।