पटेरा: पटेरा में बीज वितरण को लेकर हंगामा, अनियमितता के आरोप में किसानों ने पटेरा दमोह मार्ग पर लगाया जाम
Patera, Damoh | Jul 17, 2026 पटेरा में शुक्रवार शाम 4 बजे करीब को मूंगफली बीज वितरण के दौरान अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया और पटेरा-दमोह मार्ग पर जाम लगा दिया,जानकारी के अनुसार पटेरा क्षेत्र में मूंगफली बीज का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और पात्र किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा है।