जिले में भूमाफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला घोटिया गांव से सामने आया है, जहां शातिर भूमाफियाओं ने गरीब और अनपढ़ महिलाओं को निशाना बनाकर बड़ा जमीन घोटाला कर दिया। इस मामले में दिव्यांग महिला समेत कुल छह महिलाओं की करीब दो एकड़ से अधिक जमीन हड़प लिए जाने का आरोप है। पीड़ितों के अनुसार, पैसों की जरूरत के चलते महिलाओं के पतियों ने भूमाफिया