गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के बक्शीडीह रोड स्थित झिंझरी मोहल्ला में एक महिला के साथ मारपीट, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
नगर थाना क्षेत्र के बक्शीडीह रोड स्थित झिंझरी मोहल्ला में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल महिला का इलाज रविवार को 12 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई है।