मुरैना नगर: मुरैना में जान जोखिम में सफर,बसों की छत पर सवारियां, ओवरलोडिंग का वीडियो हुआ वायरल,प्रशासन पर उठे सवाल।
मुरैना शहर में यात्री बसों में ओवरलोडिंग का मामला लगातार सामने आ रहा है।बैरियर चौराहे से जौरा रोड की ओर जाने वाली बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं।वायरल वीडियो में बस की छत पर भी यात्री बैठे दिखाई दे रहे हैं जिससे यात्रा बेहद खतरनाक हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।मामले की जांच कर कार्रवाई हो जल्द सख्ती हो।