गिरिडीह: श्री श्याम मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ
शहर के आई.सी.आर. रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मारवाड़ी ब्राह्मण चेरिटेबल ट्रस्ट, गिरिडीह द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ मंगलवार को 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रतिष्ठित ब्रह्मचारी परमपूज्य स्वामी श्री नरेन्द्राचार्य जी महाराज कथा का संचालन कर रहे हैं। कथा 26 मई से 1 जून तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 8 बजे तक चलेगी।