केसठ: केसठ में बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, आंदोलन की चेतावनी, आपूर्ति पूरी तरह से अव्यवस्थित, नहीं मिली रही निर्बाध आपूर्ति
Kesath, Buxar | Jul 2, 2026 केसठ प्रखंड में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासी सह राजद के पूर्व प्रत्याशी पप्पू यादव ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गुरुवार की सुबह 9 बजे कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई है और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है।