कुमारखंड थाना पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर चार आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को दोपहर तीन बजे न्यायिक हिरासत में भेजा जेल। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रहटा 5 में छापामारी कर आरोपी शेखर कुमार, दिनेश चौधरी को घर से देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया।