बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कोतवाली में एसपी एनपी सिंह द्वारा छात्र—पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे जनपद से 51 छात्र—छात्राओं का चयन किया गया। छात्रों को 5 अलग—अलग थानों में नियुक्त करते हुए 30 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्र पुलिस के साथ सीधा संवाद कर कार्यप्रणली को समझेंगे।