मोदीनगर: मोदीनगर और निवाड़ी समेत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में देर शाम चला चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी
मोदीनगर, निवाड़ी व भोजपुर समेत गाजियाबाद के समस्त थाना क्षेत्रों में मंगलवार देर शाम पुलिसकर्मियों की ओर से सड़क पर पैदल गश्त के साथ साथ संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्रों में शान्ति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सख्ती के साथ चेकिंग की गई।