मोदीनगर: गोविंदपुरी में दिनदहाड़े साइकिल चुराते चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
मंगलवार को मोदीनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी मार्केट में दिनदहाड़े साइकिल चोरी करने का मामला सामने आया। जहां बाजार से साइकिल चुराते चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी अब तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।