बरेली: थाना भमोर क्षेत्र के दलीपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, व्यक्ति हुआ घायल
भमोरा क्षेत्र दलीपुर के रहने वाले 50 वर्षीय धर्मवीर ने बताया परिवार के हरपल, सोहनलाल ,गंगाशील से जमीनी विवाद चल रहा है।जिसको लेकर कल देर रात मामूली कहा सुनी में उन्होंने उनपर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दबंग घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।