बरेली: डेलापीर मंडी समिति में एक दबंग द्वारा एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल मामले की जांच में जुटी पुलिस
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के डेला पीर मंडी समिति में एक दबंग द्वारा एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी शिकायत आपातकालीन 112 और बरेली पुलिस की गई है वहीं बरेली पुलिस ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है वहीं थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है