मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बरगवां थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर इंद्रलाल मांझी का इलाज के दौरान बनारस में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे सिंगरौली पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 की सुबह सब इंस्पेक्टर इंद्रलाल मांझी कपड़ों की सफाई कर रहे थे,