ऊंचाहार: लल्ली की चक्की धूता चौराहे पर डम्पर की टक्कर से कार सवार 5 लोग घायल, एक को किया गया रेफर
ऊँचाहार तहसील व गदागंज थाना क्षेत्र के लल्ली की चक्की धूता चौराहे पर बुधवार की दोपहर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार डम्पर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में कार सवार शिवकुमार निवासी खत्री टोला, अमन बाजपेयी आचार्य द्विवेदी नगर, शुभम सिंह 33 अचलपुर प्रतापगढ़, समीम अंदरून किला व नीरज गुप्ता निवासी मेन चौराहा घायल हुए हैं, नीरज को रेफर किया गया है।