परसिया: रेलवे पुल से यातायात 5 जून से शुरू होगा, युद्धस्तर पर साइड वॉल बनाने का काम जारी
।बीते पांच महिनों से रेलवे पुल के नीचे से यातायात शुरू होेने का इंतजार कर रहे लोगों के इंतजार की घडियां खत्म होने वाली है। पांच जून से रेलवे पुल के नीचे से यातायात शुरू हो जाएगा। सोमवार 11 बजे साईड वाल बनाने का काम किया गया। युद्धस्तर पर साईड वाल का काम किया जा रहा है। जनवरी माह से रेलवे पुल के नीचे से यातायात बंद है।