अम्बाला: कालका चौक पर कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
Ambala, Ambala | Mar 30, 2024 अंबाला शहर- कालका चौक पर कपड़े के शो रूम में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आग शोरूम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग की सूचना लगते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कपड़े के शोरूम में आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में अपराध आफरी मच गई और लोग इकट्ठा हो गए।