हंडिया: अनियंत्रित वाहन ने पेड़ से टकराया, युवक की हुई दर्दनाक मौत
प्रयागराज में ढोसा प्लाजा चौराहा से नेक्सा शोरूम की ओर जाने वाली सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से जा टकराया। हादसे में रत्नेश यादव की गंभीर रूप से चोट लगने के कारण मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुरुवार 11बजे जानकारी सामने आई।