गढ़वा: गढ़वा जिले के मेराल में जमीन विवाद पर हिंसा, खेत में हमला कर 6 लोगों को किया घायल
Garhwa, Garhwa | Jul 12, 2026 गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के सोहवरिया गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। ट्रैक्टर से खेत की जुताई के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राजेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, पारा शिक्षक बृजकिशोर मिश्रा, आयरन मिश्रा, संध्या मिश्रा और सुषमा मिश्रा शामिल हैं। सभी को